प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस क्या करती है


सवाल

मैंने अपने घर पर चोरी के लिए पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। मुझे नहीं पता कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब क्या करना है मुकदमा दर्ज होने के बाद क्या होता है?

उत्तर (2)


142 votes

प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने के बाद, पुलिस मामले की जांच शुरू करती है। इस प्रक्रिया में एक जांच अधिकारी (IO) नियुक्त किया जाता है, जो साक्ष्य जुटाता है, गवाहों से पूछताछ करता है, अपराध स्थल का निरीक्षण करता है और बयान दर्ज करता है। जांच पूरी होने पर, सबूतों के आधार पर एक आरोप पत्र या चालान तैयार किया जाता है, जिसे अदालत में पेश किया जाता है। यदि पर्याप्त सबूत नहीं मिलते हैं, तो पुलिस एक अंतिम रिपोर्ट (Final Report) दाखिल कर सकती है। 

210 votes

एक बार एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य होती है। जांच में साक्ष्य एकत्र करना, गवाहों से पूछताछ करना, अपराध स्थल का निरीक्षण करना, फोरेंसिक परीक्षण, बयान दर्ज करना आदि शामिल हैं। अगर पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें खोजने में सफल होती है तो गिरफ्तारी की जा सकती है। संज्ञेय अपराध यानी गंभीर अपराध के आरोपी व्यक्ति को पुलिस तुरन्त बिना किसी अनुमति के गिरफ्तार कर लेती है। कम गंभीर मामलों में शिकायतकर्ता के द्वारा लगाए गए आरोपों की पुरी तरह जाँच होने के बाद उपयुक्त सबूत मिल जाने के बाद आरोप पत्र यानि चार्जशीट दाखिल कि जाती है। यदि यह माना जाता है कि चार्जशीट पर पर्याप्त सबूत है तो मामला अदालत में जाता है। दूसरी ओर, उनकी जांच के बाद अगर पुलिस यह निष्कर्ष निकालती है कि पर्याप्त सबूत या सबूत नहीं है कि अपराध किया गया है तो पुलिस द्वारा अंतिम आख्या अदालत में पेश कर दी जाती है। अपने कारणों को सही ठहराने के बाद मुकदमे को बंद कर सकती हैं। यदि पुलिस मामले को बंद करने का निर्णय लेती है, तो यह उनका कर्तव्य है कि इस निर्णय की प्राथमिकी दर्ज करने वाले को सूचित करें।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न