नमस्ते सर मैम सर जमीन विवाद कारण गांव


सवाल

नमस्ते सर / मैम सर जमीन विवाद के कारण गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट किया था और बाद में धमकी देकर थाने में केस दर्ज नहीं होने दिया अब वे घर के पुरुषों के पर जानलेवा हमला कर रहा है दिनांक 15 -7- 20 को उन लोगों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया जिस पर मेरे शरीर पर बहुत चोटे आई है तथा हमारा सिर फट गया इसके बाद मैंने थाने में फिर दर्ज करवाया जिसमें धारा 147 148 323 325 341 504 307 के तहत मामला दर्ज किया गया परंतु अभी तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है थाना कहता है की हमें सुपर विजन रिपोर्ट जब तक नहीं मिलेगा तब तक हम उसे अरेस्ट नहीं करेंगेे। अब वह लोग हमें धमकी दे रहा है की FIR जाकर वापस लो नहीं तो पूरे परिवार को डकैती छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराध में फसा देंगे नहीं तो केस वापस लो सर अभी लॉक डाउन चल रहा है कोई कार नहीं हो रहा है अब आगे हम क्या करें मैं कुछ समझ में नहीं आ रहा उससे हम कैसे बचें कृपया हमारा मार्गदर्शन करें धन्यवाद

उत्तर (2)


200 votes

आपके प्रश्न के जवाब में विधिक सलाह है कि यदि पुलिस स्टेशन से आपके मुकदमे में कोई कार्यवाही आगे नहीं हो रही है तो इसके लिए संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर इस संबंध में आख्या मंगवा सकते हैं आख्या आने से आप के मुकदमे में कार्यवाही चालू हो जाएगी प्रार्थना पत्र देने के पश्चात संबंधित न्यायालय के न्यायाधीश आख्या के लिए तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु आर्डर कर देंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए