नमस्कार सर मेरा नाम संजना मुझे आपसे स


सवाल

नमस्कार सर मेरा मेरा नाम संजना है , मुझे आपसे कुछ सलाह की आवश्यकता है , आशा करती हूं आप जरूर मदद करेंगे , सर करीब 9 माह पूर्व मैंने अपनी पसंदीदा शादी की , लेकिन ये मेरे घर वालो को मतलब मायके पक्छ को मंजूर नही है वो लोग अभी भी हमको परेशान करते हैं और जान से मारने की धमकी देते है , पिछले 9 माह से मैं मेरे पति व वाकी पूरा परिवार इधर उधर भटक रहा है पुलिस से कोई सहायता नही मिल जिस से इस समस्या का परमानेंट सोलुशन हो जाये , कृपया कुछ ऐसी जानकारी दे जिससे ये समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाये। दूसरी चीज ये है कि मेरे माता पिता का बचपन मैं देहांत हो गया था मैं अपने ताऊ जी और बाबा के साथ रहती थी लेकिन आये दिन ताऊ जी के लडके मुझे टॉर्चर करते थे मारते पीटते थे यहां तक जब मेरे अफेयर के बारे मे जब उन लोगो को पता चला तो उन लोगो ने मुझे जहर दे दिया खाने में उसके बाद मेरे ससुर ने मेरी जान बचाई उसका प्रूफ सरकारी मेडिकल कॉलेज का बिल है तो क्या इसके तहत कोई मुकदमा उन लोगो के खिलाफ हो सकता है इस घटना को भी 9 माह के करीब हो गये , आशा करती हूं आप जल्द से जल्द कोई सुझाव देंगे धन्यवाद।

उत्तर (2)


144 votes

नमस्कार जी

जैसा कि आपने बताया संजना जी कि आपकी परिवार वालों ने जहर देकर मारने की कोशिश की जिसके तहत आपको हॉस्पिटल में दाखिल कराना पड़ा अतः आप की जान बच गई वे अब आपने अपनी मर्जी से शादी कर ली है अभी भी आप आपको जहर देने के केस में शिकायत कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए ऐप के थ्रू कांटेक्ट करें
एडवोकेट जितेंद्र सिंह सिंगल


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न