धन्यवाद सर धारा 76 पाक्सो पुलिस कमियों


सवाल

धन्यवाद सर, धारा 376 एवं पाक्सो में पुलिस कमियों के पुनः अनुसंधान हेतु जानकारी चाही थी, आप ने दी धन्यवाद। FIR एवं 164 के कथनों में सब सच है किंतु आरोपी की मिली भगत से पुलिस द्वारा सही तथ्य छोड़ दिए गए दूसरी ओर आरोपी ने सरकारी वकील से मिलकर पीड़िता को बुरी तरह भयभीत कर कथन अपने पक्ष में करा लिए। इसका बीडियो एवं फोटो प्रमाण है। पीड़िता ने माननीय जज साहब के समक्ष स्वयं अपने घटना के सबूत बीडियो आदि पेनड्राइव में भरकर अर्जी सहित दिए जिसे शासकीय वकील ने हटा दिया। अपने स्वयं के वकील को भी मना किया। आरोपी बिना पीड़िता की सहमति के जमानत पर रिहा हो गया और अब रोज जान से खतम करने की धमकी दे रहा है जिसके भी सबूत हैं। जिसकी अर्जी SP साहब तक को कयी बार दी। न्यायालय में भी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कृपया मेरी मदद करने की कृपा करें कि मैं क्या करूं मुझे कहीं से न्याय मिल सकता है कि नहीं। या केवल आत्महत्या ही एक रास्ता है।

उत्तर (2)


258 votes

जैसा कि आप कह रहे हैं पुलिस द्वारा सब तथ्य छोड़ दिए गए पीड़िता को भयभीत किया गया अपने पक्ष में कथन कर लिए गए आपके पास प्रमाण वीडियो तो न्याय के दरवाजे आपके लिए खुले हुए हैं अगर वह धमकी दे रहा है जमानत को रद्द करने का भी प्रावधान है आपको घबराने की जरूरत नहीं है फर्स्ट इनफॉरमेशन रिपोर्ट में क्या लिखा गया था क्या प्रोसिडिंग अब तक हुई सारी जानकारी साझा करें मैं हाई कोर्ट में वकील हूं आपकी पूरी मदद की जाएगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न