एक हिन्दू औरत मुस्लिम आदमी पिछले 12 साल


सवाल

एक हिन्दू औरत को एक मुस्लिम आदमी ने पिछले 12 साल से साथ रखा है उस से उसे 2 बच्चे भी हैं । वो लड़की अब 25 साल की है जब उस आदमी ने उसे बहला फुसलाकर कर घरसे भगाया था तब वो 13 साल की थी। अब वो आदमी उससे जबरदस्ती देह व्यापार करवाता है । वो औरत अपने बच्चो के लिए यह सब कुछ करती थी पर अब वो ये सब कुछ छोड़ कर अपने बच्चो को साथ लेकर अलग रहना चाहती है और एक इज़त की ज़िन्दगी जीना चाहती है पर वो आदमी उसे बच्चे नहीं दे रहा और जान से मारने की धमकी देता है।

उत्तर (2)


139 votes

नमस्कार ,

आपको अपने पास के महिला पुलिस थाने में जाकर अपने बच्चों के साथ अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी चाहिए . उसके उपरांत महिला पुलिस थाने के कर्मचारी आपके पति को बुलाकर कार्रवाई करेगी . उन्होंने बहुत लंबे समय से आपके ऊपर अत्याचार किया है जिसका उन्हें जवाब देना पड़ेगा .

आप डरिए मत आपके बच्चों को आप से कोई अलग नहीं कर सकता है . बच्चों पर सबसे पहला हक आपका है . आप अपने पास के न्यायालय में जाकर अच्छे वकील से भी मिलिए . वह आपको समझा देंगे कि यह प्रक्रिया किस प्रकार करनी चाहिए और आपकी मदद करेंगे न्यायालय में आपका पक्ष रखकर .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न