आवासीय भूमि सेल डीड मेरे पिता चाचा नाम


सवाल

आवासीय भूमि के सेल डीड जो मेरे पिता व चाचा के नाम संयुक्त रूप से है। लेकिन मेरे चाचा ने सेल डीड में अंकित मेरे पिता के नाम पर व्हाइटनर लगा दिया । इसके बाद उसकी छायाप्रतियां अंचल कार्यालय में जमा कर केवल अपने नाम से जमाबंदी करवा लिया। इस फर्जीवाड़े व धोखाधड़ी की पोल खुलने पर मैंने स्थानीय थाने में साक्ष्य सहित आवेदन दिया जिस पर धारा 420, 120 B, 466,467, 468, 471, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। किन्तु प्राथमिकी दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मुझे जानना है कि उपरोक्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के कितने दिनों बाद गिरफ्तारी आरम्भ हो जानी चाहिए ?

उत्तर (2)


224 votes

एफ आई आर के बाद की जांच हो जाती है और उसके बाद ही के अरेस्टिंग सुनिश्चित हो जाती है इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है ओके पुलिस जांच करने के बाद ही डॉक्यूमेंट से जुड़ा हुआ मामला है डायरेक्ट क्राइम नहीं किया गया है इसलिए धैर्य रखें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न