आरोपी अदालत पाक्सो लगने पीड़िता बिना


सवाल

आरोपी को अदालत द्वारा पाक्सो लगने के बाद भी पीड़िता को बिना बताए तुरंत जमानत दे दी गई। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने पीड़िता को उसी के घर में बंधक बना दिया और पीड़िता को कहीं भी निकल कर जाने पर जान से मारने हेतु आदमी लगा दिए हैं। पीड़िता ने बाहर न जा पाने के कारण आनलाइन शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या पीड़िता घर से ही आवेदन बना कर डाक या कुरियर द्बारा हाईकोर्ट के माननीय जज साहब को सब दस्तावेज संलग्न कर भेज सकती है क्योंकि आरोपी को जमानत हाईकोर्ट से ही मिली है। और कोई कार्रवाई होगी या नहीं। इसी प्रकार घुटकर आत्महत्या करनी पड़ेगी।

उत्तर (2)


92 votes

आप आपके ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में एवं आरोपी के विवरण के साथ एक पत्र माननीय चीफ जस्टिस महोदय के समक्ष भेज सकती हैं एवं उनसे प्रार्थना कर सकती है जस्टिस महोदय अवश्य ही मामले में संज्ञान लेंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न