आदरणीय वकील साहब नमस्कार नगर परिषद ब


सवाल

आदरणीय वकील साहब नमस्कार नगर परिषद बड़ावदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश मैं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से संबंधित समस्त कागज मेरे द्वारा आरटीआई के तहत लिए गए हैं जिसमें स्पष्ट होता है कि तत्कालीन सीएमओ एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सांठगांठ कर एक ही व्यक्ति विशेष को लाभ दिया गया आपसे निवेदन है की मुझे सलाह देवें की शिकायत कहां और कैसे होगी पूर्व में भी हमारे द्वारा एसडीएम महोदय एवं कलेक्टर महोदय को शिकायत की जा चुकी है पर आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई निवेदन है उचित मार्गदर्शन देवें

उत्तर (2)


178 votes

आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करानी होगी! यदि आपकी शिकायत पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो उसके विरुद्ध अब न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने धारा 200 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत एक परिवाद प्रस्तुत कर सकते हैं ! इसके अतिरिक्त एक आवेदन पत्र अंतर्गत धारा 156 न्यायिक मजिस्ट्रेट समक्ष प्रस्तुत कर यह प्रार्थना की जा सकती है की पुलिस को एफ आई आर दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए जाएं ! कलेक्टर अन्य व्यक्ति धन पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है ! क्या वेतन पर केवल पुलिस न्यायिक मजिस्ट्रेट ही आपकी सहायता करने में सक्षम है !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न