अगर लड़की जबरदस्ती शादीशुदा प्रेमी आ


सवाल

अगर कोई लड़की जबरदस्ती अपने शादीशुदा प्रेमी से आत्महत्या करने की धमकी कॉल और व्हाट्सएप में देते हुए उसकी शादी होने के बावजूद शारीरिक और मानसिक संबंध रखना चाहती है, जबकि उसका प्रेमी शादी होने के बाद उससे कोई संबंध नही रखना चाहता है। तो इसमें बनने वाले आपराधिक केस में उस लड़की को जमानत मिल सकती है, मैं जानना चाहता हूं। ताकि बाद में वो लड़की अपराधिक केस दर्ज होने के बाद अपने शादीशुदा प्रेमी को जबरदस्ती आत्महत्या के लिये उकसाने वाले झूठे केस में फंसा ना सके।

उत्तर (2)


180 votes

यदि वह लड़का जो शादीशुदा है उस लड़की से कोई संबंध नहीं रखना चाहता तो वह लड़का जो भी उसके पास व्हाट्सएप मैसेजेस हैं फोन कॉल डिटेल में अपने कि पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवा सकता है पुलिस वाले उस लड़की को समझाइश देंगे और भविष्य में उस लड़के को परेशान ना करने की समझाइश भी देंगे. यदि भविष्य में लड़की कोई गलत कदम उठाती है और उसका जिम्मेदार इस लड़के को बनाती है तो लड़के के पास इस बात का सबूत होगा कि वह लड़की उस लड़के को पहले भी परेशान करती थी और वह लड़का किसी भी अपराधिक प्रकरण जो वह लड़की उस लड़के पर लगा सकती है उससे बच जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न