मेरे पिताजी लापता 7 साल अधिक है। सिविल


सवाल

मेरे पिताजी को लापता हुए 7 साल से भी अधिक समय हो गया है। अब सिविल कोर्ट ने उनकी सिविल मृत्यु घोषित कर दी है। जब मैं उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील गया तो उन्होंने बताया की कोर्ट द्वारा जारी की गई डिक्री को ही मृत्यु प्रमाण पत्र माना जाता है और दूसरा कोई मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। मेरे प्रश्न निम्नलिखित है:- 1. क्या कोर्ट द्वारा लापता व्यक्ति का सिविल मृत्यु डिक्री ही मृत्यु प्रमाण पत्र माना जाता है? 2. मृत्य की तारीख कौन सी मानी जाएगी? 3. यदि कोर्ट के डिक्री के आधार पर मृत्यु प्रमाण बनाना है तो कहां से बनेगा? जहां से लापता हुए थे या फिर कोर्ट के क्षेत्र से जहां याचिका दायर की थी? 4. मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में दोनों जगह से मुझे निराशा हाथ लगी। वे इस कार्य को एक- दूसरे पर थोप रहे हैं।

उत्तर (1)


178 votes

देखें आप पहले अगर मुझे अपनी लोकेशन बताएं तो मैं कोर्ट की जूरिडिक्शन बता सकूंगा और इसके साथ बताना चाहता हूं की सिविल कोर्ट की डिग्री के आधार पर ही मृत्यु पत्र माना जाएगा और जिस कोर्ट की जूरिडिक्शन में आपने वह कैसे डाला होगा वहां से ही वह पत्र बनेगा और मृत्यु की तारीख मनी जाएगी जाएगी जिस दिन पुलिस के पास अपने कंप्लेंट करी थी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न